शेयर मंथन में खोजें

एस्कॉर्ट्स (Escorts) की ट्रैक्टर बिक्री 23.2% बढ़ी, शेयर मजबूत

अगस्त में एस्कॉर्ट्स (Escorts) की ट्रैक्टर बिक्री में 23.2% की बढ़त हुई।

अगस्त 2016 में बेचे गये 3,722 ट्रेक्टरों के मुकाबले कंपनी ने 2017 की समान अवधि में कुल 4,587 ट्रैक्टर बेचे। इनमें कंपनी की घरेलू बिक्री 3,667 इकाई से 19.9% बढ़ कर 4,398 इकाई और निर्यात 55 इकाई से 243.6% अधिक 189 इकाई रहा। इसके बाद कंपनी का शेयर मजबूत हुआ है। बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर गुरुवार के 646.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 650.10 रुपये पर खुला और 12.08 बजे 669.30 रुपये तक चढ़ा। करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर में 6.80 रुपये या 1.05% की बढ़त के साथ 653.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख