शेयर मंथन में खोजें

एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की बिक्री में 50% की जोरदार गिरावट

अगस्त 2016 के मुकाबले अगस्त 2017 में एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) के वाहनों की कुल बिक्री में 50% की भारी गिरावट आयी है।

कंपनी की कुल बिक्री 1,082 इकाई वाहनों के मुकाबले 541 इकाई रह गयी। साल में अप्रैल से अगस्त की अवधि में भी इसकी बिक्री 7,343 इकाई से 39.1% घट कर 4,469 इकाई रह गयी।
दूसरी ओर बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर गुरुवार के 969.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 980.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 988.00 रुपये तक ऊपर चढ़ा। मगर बिक्री घटने के कारण सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 25.90 रुपये या 2.67% की कमजोरी के साथ 943.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख