शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने अंतरिम सीईओ-एमडी के लिए माँगी शेयरधारकों की मंजूरी

इन्फोसिस (Infosys) ने अपने मौजूदा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) यू. बी. प्रवीण राव (U.B. Pravin Rao) को अंतरिम सीईओ और एमडी बनाने के लिए अपने शेयरधारकों से स्वीकृति माँगी है।

कंपनी ने विशाल सिक्का के इस्तीफा देने के बाद 18 अगस्त को राव को अंतरिम सीईओ और एमडी बनाने की घोषणा की थी। अब एक डाक मतपत्र सूचना (पोस्टल बैलट नोटिस) के माध्यम से कंपनी इस फैसले पर शेयरधारकों की मुहर लगवाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। अंतरिम सीईओ और एमडी रहने के दौरान राव सीओओ के रूप में भी अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। कंपनी के एमडी के रूप में उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन नहीं मिलेगा। शेयरधारकों को पोस्टल बैलट के माध्यम से 8 सितंबर से 7 अक्टूबर के दौरान अपना मतदान करना है।
शुक्रवार 1 सितंबर 2017 को इन्फोसिस के शेयर में हल्की मजबूती रही थी। बीएसई में इसका शेयर भाव 4.80 रुपये या 0.52% वृद्धि के साथ 920.10 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख