शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने लगायी एंटी डंपिंग ड्यूटी, टायर कंपनियों के शेयर गिरे

सोमवार के कारोबार में टायर कंपनियों के शेयरों में गिरावट दिख रही है।

वित्त मंत्रालय ने 5 साल के लिए यूरोपीय संघ, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया से आयातित 1500 और 1700 श्रृंखला की स्टाइरीन बूटाडिने रबर (एसबीआर) पर निश्चित एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा दी है। इस फैसले का प्रभाव एमआरएफ, अपोलो टायर्स आदि शेयरों पर पड़ा। करीब पौने 12 बजे एमआरएफ में 0.76%, जेके टायर में 1.89%, अपोलो टायर्स में 1.31% और बालकृष्ण इंडस्ट्रीज में 2.27% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख