शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) ने पार किया लक्ष्य

कोल इंडिया (Coal India) ने अगस्त 2017 में उत्पादन और व्यापार के लिए तय लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया है।

कंपनी ने 3.69 करोड़ टन कोयले के लक्ष्य उत्पादन के मुकाबले 3.76 करोड़ टन का उत्पादन किया। वहीं 4.30 करोड़ टन के व्यापार के मुकाबले कोल इंडिया ने 4.37 करोड़ टन का व्यापार किया। इन आँकड़ों का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 238.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 239.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 6.80 रुपये या 2.85% की मजबूती के साथ 245.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख