शेयर मंथन में खोजें

जेबीएम ऑटो (JBM Auto) के शुद्ध मुनाफे में 5.1% की बढ़त दर्ज

सालाना आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में जेबीएम ऑटो (JBM Auto) के शुद्ध मुनाफे में 5.1% की बढ़त दर्ज की गयी है।

पिछले साल की समान अवधि में कमाये गये 18.5 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का शुद्ध मुनाफा 19.4 करोड़ रुपये रहा। साथ ही इसका शुद्ध राजस्व 405.21 करोड़ रुपये से 6.3% अधिक 430.62 करोड़ रुपये और एबिटा 50.8% वृद्धि के साथ 46.82 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में जेबीएम ऑटो का शेयर शुक्रवार के 405.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 407.60 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 437.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 15.70 रुपये या 3.87% की बढ़त के साथ 421.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख