शेयर मंथन में खोजें

मर्क (Merck) के शेयर भाव में 3% से अधिक वृद्धि

दवा कंपनी मर्क (Merck) के शेयर भाव में आज 3% से अधिक की उछाल आयी है।

मर्क ने कहा है कि इसकी नियंत्रक कंपनी मर्क केजीएए अपने 6,425 करोड़ रुपये के उपभोक्ता हेल्थ व्यापार के कुछ हिस्से को बेचने पर विचार कर रही है।
बीएसई में मर्क का शेयर मंगलवार के 1,206.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 1,205.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 1,280.00 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 38.40 रुपये या 3.18% की बढ़ोतरी के साथ 1,245.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख