शेयर मंथन में खोजें

इसलिए चढ़ा वेस्टलाइफ डेवलपमेंट (Westlife Development) का शेयर

आज वेस्टलाइफ डेवलपमेंट (Westlife Development) के शेयर में 1.50% से अधिक मजबूती आयी है।

खबरों के अनुसार कंपनी उत्तर तथा पूर्वी भारत में मैकडोनाल्ड के रेस्टोरेंटों के संचालन का अधिकार प्राप्त कर सकती है। वेस्टलाइफ डेवलपमेंट पहले से ही देश के दक्षिण तथा पश्चिमी हिस्से में मैकडोनाल्ड के रेस्टोरेंट चलाती है।
बीएसई में वेस्टलाइफ डेवलपमेंट का शेयर मंगलवार के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 244.30 रुपये पर खुला और 253.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.50 बजे कंपनी का शेयर 4.05 रुपये या 1.66% की मजबूती के साथ 248.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख