शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बुधवार के कारोबार में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने 52 हफ्तों का शिखर छुआ।

बजाज फाइनेंस ने मंगलवार से 4,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्यूआईपी शुरू किया है, जिसके तहत कंपनी 1,690 रुपये प्रति के भाव पर 2.66 करोड़ शेयर जारी करेगी। बजाज फाइनेंस की इस योजना के कारण ही इसके शेयर में मजबूती आयी है।

बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर मंगलवार के 1,787.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 1,780.00 रुपये पर खुला और 1,889.00 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 70.25 रुपये या 3.93% की बढ़त के साथ 1,857.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख