शेयर मंथन में खोजें

म्यूजिक ब्रॉडकास्ट (Music Broadcast) की इकाई ने किया ऐप्पल म्युजिक से करार

म्यूजिक ब्रॉडकास्ट (Music Broadcast) की इकाई रेडियो सिटी ने ऐप्पल म्युजिक से करार किया है।

इससे रेडियो सिटी 91.1 ऐप्पल म्यूजिक उपयोगकर्ताओं को विषयगत प्लेलिस्ट पेश करने वाला भारत का पहला रेडियो नेटवर्क बन गया है। इस समझौते से पूरे देश में संगीत प्रेमी रेडियो नेटवर्क द्वारा बनायी गयी डायनामिक प्लेलिस्ट के माध्यम से विश्वस्तरीय संगीत का आनंद ले सकेंगे।
उधर बीएसई में म्यूजिक ब्रॉडकास्ट का शेयर बुधवार के 378.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 382.10 रुपये पर खुला और 395.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयर में 7.45 रुपये या 1.97% की मजबूती के साथ 386.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख