शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण उछला सीसीएल प्रोडक्ट्स (CCL Products) का शेयर

आज सीसीएल प्रोडक्ट्स (CCL Products) के शेयर में 8.50% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट स्कीम के तहत कंपनी की चुकता शेयर पूँजी में एफआईआई/एफपीआई (विदेशी निवेश) की सीमा 24% से बढ़ कर 40% कर दी है। आरबीआई ने विदेशी निवेशकों द्वारा सीसीएल के शेयर खरीदने पर लगी रोक भी हटा दी है। इसके बाद बीएसई में सीसीएल प्रोडक्ट्स का शेयर गुरुवार के 284.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 295.50 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 25.50 रुपये या 8.96% की मजबूती के साथ 310.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख