शेयर मंथन में खोजें

मैसूर पेट्रो (Mysore Petro) ने लिया लाभांश के भुगतान का निर्णय

गुरुवार को मैसूर पेट्रो (Mysore Petro) के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक हुई।

इस बैठक में वित्त वर्ष 2016-17 के लिए प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1 रुपये की दर से लाभांश के भुगतान का निर्णय लिया गया। लाभांश के प्रस्ताव पर वोट डालने वाले सभी शेयरधारकों ने सहमति जतायी।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को मैसूर पेट्रो का शेयर 117.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद अंत में 5.45 रुपये या 4.34% की कमजोरी के साथ 120.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 133.00 रुपये और निचला स्तर 56.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख