शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने जुटाये 1,450 करोड़ रुपये

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) ने 1,450 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त की है।

कंपनी ने शुक्रवार को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये, जिन पर 8.03% की कूपन दर है। ये डिबेंचर 10 साल बाद 08 सितंबर 2027 को परिपक्व होंगे।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 1,296.35 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कारोबार के अंत में 4.60 रुपये या 0.35% की हल्की कमजोरी के साथ 1,311.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 1,323.40 रुपये और निचला स्तर 616.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख