शेयर मंथन में खोजें

आशापुरा माइनकेम (Ashapura Minechem) को पहली तिमाही में हुआ घाटा

आशापुरा माइनकेम (Ashapura Minechem) को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 2.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 4.95 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 212.28 करोड़ रुपये से 24.40% बढ़ कर 264.09 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को आशापुरा माइनकेम का शेयर 54.45 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कारोबार के अंत में 1.15 रुपये या 2.04% की कमजोरी के साथ 55.15 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 83.00 रुपये और निचला स्तर 47.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख