शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) का क्रूड स्टील उत्पादन घटा

साल दर साल आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अगस्त क्रूड स्टील उत्पादन में गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले साल की समान अवधि में हुए 13.52 लाख टन के मुकाबले कंपनी की क्रूड स्टील का उत्पादन 1% घट कर 13.37 लाख टन रह गया। हालाँकि समान अवधि में जेएसडब्ल्यू स्टील के फ्लैट रोल्ड उत्पादों का उत्पादन 9.71 लाख टन से 1% अधिक 9.79 लाख टन और लंबे रोल्ट उत्पादों का उत्पादन 2.51 लाख टन से 10% बढ़ कर 2.78 लाख टन रहा।
दूसरी ओर बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर शुक्रवार के 262.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 264.00 रुपये पर खुला और 269.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.25 बजे यह शेयर 4.25 रुपये या 1.62% की मजबूती के साथ 266.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख