शेयर मंथन में खोजें

कामत होटल्स (Kamat Hotels) के शेयर में 12% से अधिक की उछाल

बेहतर तिमाही वित्तीय परिणामों से कामत होटल्स (Kamat Hotels) के शेयर में 12% से अधिक की जोरदार मजबूती आयी है।

कंपनी को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 13 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में इसे 1.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी का राजस्व 1% घट कर 35.4 करोड़ रुपये रह गया, मगर एबिटा 3.1 करोड़ रुपये की तुलना में 10.5 करोड़ रुपये हो गया।
बीएसई में कामत होटल्स का शेयर शुक्रवार के 87.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 88.80 रुपये पर खुला और 102.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.25 बजे यह शेयर 10.70 रुपये या 12.19% की मजबूती के साथ 98.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख