शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा और जैव प्रौद्योगिकी कंपनी सिप्ला (Cipla) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी एफाविरेंज और एम्ट्रिसिटैबिन तथा टेनोफोविर डिसोप्रोक्सिल गोली के लिए प्राप्त हुई। इन दोनों दवाओं का इस्तेमाल एचआईवी के इलाज में किया जाता है।
आज सिप्ला के शेयर ने एक डुबकी और एक छलाँग लगायी है। बीएसई में सिप्ला का शेयर शुक्रवार के 550.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 558.00 रुपये पर खुला और 10 बजे 550.50 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया। फिर इसने संभलना शुरू किया और 556.2 रुपये का स्तर छुआ। इसके बाद करीब 1 बजे यह शेयर 3.80 रुपये या 0.69% की मजबूती के साथ 554.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख