शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : टाटा कॉफी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और सीएंट

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा कॉफी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और सीएंट शामिल हैं।

स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट - कंपनी का राजस्व 8% घट कर 72 करोड़ रुपये रह गया, जिससे इसे 15 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
कोचीन शिपयार्ड - कोचीन शिपयार्ड का अप्रैल-जून का तिमाही लाभ 13% इजाफे के साथ 91.1 करोड़ रुपये रहा।
टाटा कॉफी - इक्विटी इंटेलिजेंस ने टाटा कॉफी की 0.55% हिस्सेदारी खरीदी।
सन फार्मा - कंपनी को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी।
एनटीपीसी - कंपनी की गुजरात में 50 मेगावाट की रोजमल विंड एनर्जी परियोजना में से 40 मेगावाट का शुभारंभ किया है।
भारती एयरटेल - कंपनी ने मुम्बई में 4जी सेवा शुरू की।
सीएंट - सीएंट ने अमेरिका की बीऐंडएफ को खरीदने के लिए करार किया।
जीटीएल इन्फ्रा - जीटीएल इन्फ्रा एफसीसीबी के कंवर्जन पर इक्विटी शेयरों के आवंटन पर विचार करेगी। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख