शेयर मंथन में खोजें

टाटा कॉफी (Tata Coffee) का शेयर 10% से अधिक उछला

आज टाटा कॉफी (Tata Coffee) के शेयर में 10% से अधिक की जोरदार उछाल आयी है।

सोमवार के सत्र में एनएसई पर इक्विटी इंटेलिजेंस इंडिया ने टाटा कॉफी के 10 लाख शेयरों को 150 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदा, जिसका सकारात्मक असर आज इसके शेयर भाव पर दिख रहा है। बीएसई में टाटा कॉफी का शेयर सोमवार के 151.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 170.00 रुपये पर खुला और 175.00 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर 15.25 रुपये या 10.10% की तेजी के साथ 166.25 रुपये पर है। पिछले 9 महीनों में टाटा कॉफी के शेयर में 43% बढ़त हुई है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख