शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने मिलाया रोल्स रॉयस से हाथ

फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने लक्जरी कार और हवाई इंजन निर्माता रोल्स रॉयस के साथ गैर-बाध्यकारी समझौता किया है।

यह समझौता फोर्स मोटर्स की पुणे में स्थित संपत्ति पर एक संयुक्त उद्यम कंपनी की स्थापना के लिए किया गया है। इसमें भारतीय तथा विदेशी बाजारों के लिए इंजनों (बिजली उत्पादन और रेल ऐप्पलिकेशन के लिए) और संबंधित स्पेयर पार्ट्स सहित पूर्ण बिजली उत्पादन प्रणाली का उत्पादन होगा।
बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर सोमवार के 4,088.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 4,105.00 रुपये पर खुला और 4,300.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 135.70 रुपये या 3.32% की मजबूती के साथ 4,223.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख