शेयर मंथन में खोजें

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment) के राजस्व और मुनाफे में हुई वृद्धि

बेहतर तिमाही नतीजों से शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment) के शेयर में आज 3% से अधिक की मजबूती आयी है।

पिछले कारोबारी साल की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 13.1 करोड़ रुपये से 22% बढ़ कर 16 करोड़ रुपये और राजस्व 95 करोड़ रुपये से 8% अधिक 103 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी का एबिटा भी समान अवधि में 29.1 करोड़ रुपये से 13% अधिक 32.8 करोड़ रुपये रहा।
इसके बाद बीएसई में शेमारू का शेयर मंगलवार के 343.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज जोरदार उछाल के साथ 385.00 रुपये पर खुला। करीब 11.20 बजे यह 11.35 रुपये या 3.30% की मजबूती के साथ 355.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख