शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने किया दक्षिण कोरियाई कंपनी से करार

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एसके टेलीकॉम के साथ करार किया है।

समझौते के तहत एयरटेल भारत में सबसे अधिक टेलीकॉम नेटवर्क बनाने के लिए एसके टेलीकॉम की दक्षता का लाभ उठायेगी। दोनों कंपनियाँ मिल कर कई क्षेत्रों मे काम करेंगी, जिनमें नेटवर्क अनुभव को सुधारने के लिए बिस्पोक सॉफ्टवेयर विकसित करना, मशीन सीखने सहित उन्नत डिजिटल उपकरण का लाभ लेना, बिग डेटा और प्रत्येक ग्राहक के डिवाइस अनुभव के आधार पर नेटवर्क नियोजन में सुधार करने के लिए कस्टम उपकरण का निर्माण करना शामिल है।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर मंगलवार के 404.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज जोरदार उछाल के साथ 406.50 रुपये पर खुला। करीब 11.35 बजे यह 1.20 रुपये या 0.30% की मामूली बढ़त के साथ 406.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख