शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : जेट एयरवेज, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा केमिकल्स और ल्युपिन

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें जेट एयरवेज, रिलायंस कम्युनिकेशंस, टाटा केमिकल्स और ल्युपिन शामिल हैं।

जेट एयरवेज - कंपनी चालू वित्त वर्ष में 8 नये विमान अपने बेड़े में जोड़ेगी।
जुबिलेंट फूडवर्क्स - डोमिनोस पिज्जा के मसाला पाउच में कीड़े निकलने के बाद जुबिलेंट ने अपने सभी खाद्य मसालों को खाने के लिए सुरक्षित बताया है।
रिलायंस कम्युनिकेशंस - एरिक्सन ने कंपनी के खिलाफ आईपीसी प्रोविजन के तहत 491.4 करोड़ रुपये की वसूली के लिए याचिका दाखिल की है।
इंटरग्लोब एविएशन - कंपनी का क्यूआईपी केवल 15 सितंबर को खुलेगा।
टाटा केमिकल्स - टाटा केमिकल्स हल्दिया में स्थित अपने फोसफैटिक फर्टिलाइजर व्यापार को बेचने के लिए नीदरलैंड की इंडोरामा बीवी से बात कर रही है।
एसएमएस फार्मा - कंपनी का तिमाही शुद्ध मुनाफा 4.2 करोड़ रुपये से 119% बढ़ कर 9.2 करोड़ रुपये रहा।
ल्युपिन - कंपनी की इकाई ने अल्कर दवा की 12,888 शीशियाँ वापस मँगायीं।
बीपीसीएल - कंपनी अपने व्यापार के विस्तार के लिए अगले 5 सालों में 1.08 ट्रिलियन का निवेश करेगी। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख