शेयर मंथन में खोजें

एसएमएस फार्मा (SMS Pharma) के शुद्ध मुनाफे में 119% की उछाल

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में एसएमएस फार्मा (SMS Pharma) के शुद्ध मुनाफे में 119% की शानदार वृद्धि हुई है।

कंपनी को 9.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो कि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 4.2 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान एसएमएस फार्मा का राजस्व भी 92.5 करोड़ रुपये से 43% की बढ़त के साथ 132 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी का एबिटा भी 15.2 करोड़ रुपये से 30% अधिक 19.7 करोड़ रुपये रहा। बेहतर तिमाही नतीजों से एसएमएस फार्मा का शेयर भी मजबूती हुआ है। बीएसई में कंपनी का शेयर बुधवार को 85.70 रुपये पर बंद होकर आज मजबूती के साथ 92.00 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 9 बजे के आस-पास यह 8.63% की तेजी के साथ 93.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख