शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) करेगी नयी आवासीय परियोजना तैयार

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) महाराष्ट्र के ठाणे में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर स्थित एक नयी आवासीय परियोजना तैयार करेगी।

ईस्ट्रन एक्सप्रेस हाइवे के नजदीक 14 एकड़ में फैली इस परियोजना में करीब 1.95 लाख वर्ग मीटर (21 लाख वर्ग फीट) बिक्री योग्य क्षेत्र है। कंपनी ने इसके लिए निर्मल वेंचर्स के साथ विकास प्रबंधन समझौते के तहत संयुक्त उद्यम तैयार किया है।
बीएसई में गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर बुधवार को 632.90 रुपये पर बंद होकर आज मजबूती के साथ 652.00 रुपये पर खुला है। सुबह पौने 10 बजे के आस-पास यह 2.27% की वृद्धि के साथ 647.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख