शेयर मंथन में खोजें

भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) करेगी 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश

राज्य के स्वामित्व वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी तेल विक्रेता कंपनी भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) ने अगले 5 सालों में 1.08 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनायी है।

हाल ही में 'महारत्न' का दर्जा पाने के बाद भारत पेट्रोलियम ने अगले 5 सालों के लिए अपनी रणनीति तैयार की है, जिसमें यह निवेश शामिल है। कंपनी की रणनीति में देश की सबसे बड़ी गैस डिस्ट्रिब्यूटर गेल (GAIL) का विलय भी शामिल है। भारत पेट्रोलियम ने अपनी योजना के बारे में संबंधित मंत्रालय को जानकारी दे दी है और सरकार के जवाब का इंतेजार कर रही है। इसके अलावा इसकी दुनिया की सबसे बड़ी 25 ऊर्जा कंपनियों में भी शामिल होने की योजना है।
उधर बीएसई में भारत पेट्रोलियम का शेयर बुधवार को 500.35 रुपये पर बंद होकर आज मजबूती के साथ 525.00 रुपये पर खुला, मगर इसमें शुरुआत से ही गिरावट का रुख देखने को मिला है। करीब 12 बजे यह 7.00 रुपये या 1.40% की कमजोरी के साथ 493.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख