शेयर मंथन में खोजें

7% से अधिक उछला उजास एनर्जी (Ujaas Energy) का शेयर

शुक्रवार के कारोबार में उजास एनर्जी (Ujaas Energy) के शेयर में 7% से अधिक मजबूती आयी है।

उजास एनर्जी के शेयर में तेजी इसे ऑयल इंडिया से इसके असम के जोरहाट में स्थित पम्प स्टेशन पर 500 किलोवाट की सोर ऊर्जा उत्पादन परियोजना के ईपीसी (इंजीनियरिंग, रखरखाव और निर्माण) कार्य के लिए मिला है। कंपनी को पश्चिम बंगाल नवीकरणीय ऊर्जा प्राधिकरण से 150 रूफटॉप ग्रिड कनेक्टेड सोलर पीवी ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना और चालू करने के लिए प्राप्त हुआ है।
इसके बाद बीएसई में उजास एनर्जी का शेयर गुरुवार के 24.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 25.80 रुपये पर खुला है। सुबह करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 1.80 रुपये या 7.39% की मजबूती के साथ 26.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख