शेयर मंथन में खोजें

बलरामपुर चीनी (Balrampur Chini) करेगी 175 करोड़ रुपये का निवेश

देश की दूसरी सबसे बड़ी चीनी फर्म बलरामपुर चीनी (Balrampur Chini) ने 175 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनायी है।

कंपनी यह राशि अलग-अलग किस्तों में अगले पाँच वर्षों की अवधि में शैक्षिक गतिविधियों को वित्तपोषित करने के लिए करेगी। बलरामपुर चीनी की उत्तर प्रदेश में 11 चीनी फैक्ट्रियाँ हैं, जिनकी प्रति दिन कुल क्षमता 79,000 टन है।
वहीं बीएसई में बलरामपुर चीनी का शेयर शुक्रवार को 0.35 रुपये या 0.20% की कमजोरी के साथ 174.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 182.50 रुपये और निचला स्तर 98.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख