शेयर मंथन में खोजें

बोधट्री कंसल्टिंग (Bodhtree Consulting) को मिला 100 करोड़ रुपये का ठेका

बोधट्री कंसल्टिंग (Bodhtree Consulting) को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से 100 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया रोलआउट प्रोग्राम के डिजिटल मिशन मोड II के तहत 12 महीनों के भीतर 550 मेडिकल कॉलेज को कवर करने के लिए मिला है। दूसरी ओर बीएसई में बोधट्री कंसल्टिंग का शेयर मंगलवार के 76.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 79.85 रुपये पर खुला है। सुबह करीब पौने 10 बजे बोधट्री कंसल्टिंग के शेयर में 3.80 रुपये या 5% की बढ़त के साथ 79.85 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख