शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिला 1,700 करोड़ रुपये का ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के हाइड्रोजन डिविजन को कुवैत ऑयल कंपनी से 1,700 कोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

इसके तहत कंपनी उत्तरी कुवैत से अहमदी तक 48 नयी क्रूड ट्रांजिट लाइनों का निर्माण करेगी। लार्सन ऐंड टुब्रो को यह कार्य 2020 की तीसरी तिमाही तक पूरा करना है।
दूसरी ओर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर मंगलवार के 1,226.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की बढ़त के साथ 1,229.95 रुपये पर खुला है। सुबह करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 18.45 रुपये या 1.50% की बढ़त के साथ 1,245.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख