शेयर मंथन में खोजें

ट्राई (TRAI) के नये फैसले से गिरे टेलीकॉम कंपनियों के शेयर

दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने मोबाइल कॉल कनेक्शन शुल्क में कटौती कर दी है।

ट्राई ने यह शुल्क 14 पैसे प्रति मिनट से घटा कर 6 पैसे कर दिये, जो कि 1 अक्टूबर से लागू होंगे। साथ ही यह शुल्क 01 जनवरी 2020 से शून्य हो जायेगा। 01 जनवरी 2020 से लैंडलाइल टू लैंडलाइन, मोबाइल टू मोबाइल, लैंडलाइन टू मोबइल तथा मोबाइल टू लैंडलाइन कॉल पर कोई भी कनेक्शन शुल्क नहीं लिया जायेगा। उपभोक्ताओं के हित में आये ट्राई के इस फैसले से कॉल दरों में कटौती की भी उम्मीद है। हालाँकि इस खबर का अधिकतर टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। करीब 11 बजे टाटा कम्युनिकेशंस में 0.91%, आइडिया सेल्युलर में 2.53% और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 1.24% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख