शेयर मंथन में खोजें

गुजरात अपोलो (Gujarat Apollo) ने वापस खरीदे इक्विटी शेयर

गुजरात अपोलो (Gujarat Apollo) ने 9.98 लाख इक्विटी शेयर वापस खरीदे हैं।

निर्माण तथा माइनिंग के उपकरणों की निर्माता गुजरात अपोलो ने 04 मई से 19 सितंबर तक ये शेयर खरीदे, जिनका मूल्य 17.86 करोड़ रुपये है। कंपनी ने 12,69,841 शेयरों को वापस खरीदने का कार्यक्रम तय किया था, जिनमें 78.60% ही वापस खरीदे गये। दूसरी ओर बीएसई में गुजरात अपोलो का शेयर मंगलवार के 278.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 282.95 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 2.50 रुपये या 0.90% की बढ़त के साथ 280.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख