शेयर मंथन में खोजें

जीएनए एक्सेल्स (GNA Axles) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बुधवार के कारोबार में जीएनए एक्सेल्स (GNA Axles) के शेयर ने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को छुआ।

जीएनए एक्सेल्स के शेयर में मजबूती इसकी इकाई-II (पंजाब) में नयी स्थापित ऑटोमेटेड स्पिंडल मशीनिंग लाइन से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने के कारण आयी है। बीएसई में जीएनए एक्सेल्स का शेयर मंगलवार के 311.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 313.50 रुपये पर खुला और कारोबार के मध्य में 325.40 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर में 8.15 रुपये या 2.62% की मजबूती के साथ 319.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख