शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) करेगी आवासीय परिसर का निर्माण

एनबीसीसी (NBCC) को 4,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका मुम्बई में एक्साइज डिपार्टमेंट के लिए आवासीय परिसर के निर्माण के लिए प्राप्त हुआ है। इस खबर के प्रभाव से कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर भी छुआ। बीएसई में एनबीसीसी का शेयर मंगलवार के 215.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में हल्की गिरावट के साथ 212.15 रुपये पर खुला और कारोबार के मध्य में 221.50 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में एनबीसीसी 5.95 रुपये या 2.76% की मजबूती के साथ 221.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख