शेयर मंथन में खोजें

क्लैरिस लाइफसाइंसेज (Claris Lifesciences) ने पूरा किया हिस्सेदारी बिकवाली सौदा

क्लैरिस लाइफसाइंसेज (Claris Lifesciences) ने 20% हिस्सेदारी बिकवाली सौदा पूरा कर लिया है।

कंपनी ने जापानी कंपनियों ओत्सुका फार्मास्यूटिकल्स फैक्ट्री और मित्सुई के साथ साझे उद्यम में बनी हुई ओत्सुका फार्मास्यूटिकल्स इंडिया में अपनी यह हिस्सेदारी 2 करोड़ डॉलर में ओत्सुका फार्मास्यूटिकल्स फैक्ट्री को बेची है। दूसरी तरफ बीएसई में क्लैरिस लाइफसाइंसेज का शेयर बुधवार के 373.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले हरे निशान में 373.90 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 383.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अपराह्न करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 1.55 रुपये या 0.42% की मजबूती के साथ 374.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (21 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख