शेयर मंथन में खोजें

नये ब्रांड के शुभारंभ से चढ़ा आशापुरा इंटीमेट्स (Ashapura Intimates) का शेयर

आज आशापुरा इंटीमेट्स (Ashapura Intimates) का शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा।

कंपनी के शेयर में मजबूती इसके नये ब्रांड ट्रिस्सी को शुरू करने की घोषणा से आयी है, जो पुरुषों, लड़कों और बच्चों के लिए है। कंपनी ने अपने लाउंजवियर और स्लीप वियर ब्रांड वेलेंटाइन को काफी मजबूती से स्थापित करने की भी जानकारी दी है। इसके बाद बीएसई में आशापुरा इंटीमेट्स का शेयर गुरुवार के 478.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 477.00 रुपये पर खुला और 501.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.05 बजे इस शेयर में 19.75 रुपये या 4.13% की मजबूती के साथ 498.50 रुपये पर सौदो हे रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख