शेयर मंथन में खोजें

18% से अधिक उछला आईटीआई (ITI) का शेयर

दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी आईटीआई (ITI) के शेयर में आज 18% से अधिक की मजबूती आयी है।

राज्य स्वामित्व वाली कंपनी के शेयर में तेजी इसे रक्षा मंत्रालय से 7,000 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के कारण आयी है, जिसके तहत यह भारतीय सेना के स्टेटिक स्विचड कम्युनिकेशन नेटवर्क के लिए देश भर में रणनीतिक कम्युनिकेशन नेटवर्क की स्थापना और उसका रखरखाव करेगी।
उधर बीएसई में आईटीआई का शेयर गुरुवार के 122.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 127.00 रुपये पर खुला और 145.45 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 12.25 बजे आईटीआई के शेयर में 22.15 रुपये या 18.13% की तेजी के साथ 144.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख