शेयर मंथन में खोजें

सुवेन लाइफ (Suven Life) को मिले 2 उत्पादों के लिए पेटेंट

प्रमुख दवा कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) को भारत तथा जापान में 1-1 उत्पाद पेटेंट प्राप्त हुआ है।

कंपनी को न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए नयी रासायनिक इकाइयों के लिए पेटेंट मिले हैं। कंपनी को भारत और जापान में मिले पेटेंटों की वैधता क्रमश: 2027 और 2032 तक है। बीएसई में सुवेन लाइफ का शेयर 183.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 184.05 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान सुवेन लाइफ ने 171.55 रुपये के निचले स्तर तक डुबकी लगायी और अधिकतर समय लाल निशान में रहा है। करीब 12.55 बजे इस शेयर में 6.55 रुपये या 3.56% की कमजोरी के साथ 177.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख