शेयर मंथन में खोजें

इसलिए उछला न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर (Nucleus Software) का शेयर

आज बाजार में भारी गिरावट के बावजूद न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर (Nucleus Software) के शेयर भाव में 3% से अधिक बढ़त हुई है।

कंपनी ने ''पेसे'' (PaySe) ब्रांड नाम से सेमी क्लोस्ड पीपीआई वॉलेट सर्विस शुरू की है, जिसका संचालन नियंत्रित माहौल में किया जायेगा। कंपनी ने अपनी वॉलेट सर्विस को यूआईडीएआई और सीकेवाईसीआर के अनुरूप बनाने की योजना का भी ऐलान किया है।
बीएसई में न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर का शेयर 299.70 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 314.90 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर 322.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जबकि 301.80 रुपये तक फिसला। करीब पौने 2 बजे इस शेयर में 9.30 रुपये या 3.10% की मजबूती के साथ 309.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख