शेयर मंथन में खोजें

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को मिले 1,483 करोड़ रुपये का ठेका

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) को 1,483 करोड़ रुपये का सिंचाई ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका 50 टीएमसी क्षमता के साथ श्री कोम्रावेल्ली मल्लन्ना कुण्ड के निर्माण के लिए मिला है, जो कि प्रतिष्ठित कालेश्वरम उत्थान सिंचाई परियोजना (केएलआईपी) का हिस्सा है। केएलआईपी से तेलंगाना राज्य के कई जिलों में कुल 18.47 लाख एकड़ जमीन की सिंचाई की जायेगी।
बीएसई में गायत्री प्रोजेक्ट्स के शेयर ने 185.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज लाल निशान में 185.00 रुपये शुरुआत की। सत्र के दौरान 191.90 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 2.30 बजे गायत्री प्रोजेक्ट्स में 0.15 रुपये या 0.08% की मामूली कमजोरी के साथ 185.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख