शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की सहयोगी कंपनी ने मिलाया कारदेखो डॉट कॉम से हाथ

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की सहयोगी कंपनी हीरो फिनकॉर्प ने ऑटो पोर्टल कारदेखो डॉट कॉम के साथ करार किया है।

समझौते के तहत हीरो मोटोकॉर्प कारदेखो डॉट कॉम के पुरानी कार खरीदारों को फाइनेंसिंग विकल्प प्रदान करेगी। कारदेखो डॉट कॉम गिरनार सॉफ्टवेयर द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है।
बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर ने 3,788.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 3,849.00 रुपये पर शुरुआत की। सत्र के दौरान 3,725.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 3 बजे हीरो मोटोकॉर्प में 42.30 रुपये या 1.12% की कमजोरी के साथ 3,745.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख