शेयर मंथन में खोजें

दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) के शेयर में जोरदार उछाल

करीब पौने 11 बजे सेंसेक्स में 117 अंकों की गिरावट के बावजूद दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) में करीब 13% की शानदार मजबूती है।

आज एक समय यह अपने पिछले बंद से भाव से 15.72% ऊपर चढ़ गया था। कंपनी के शेयर में मजबूती बीएसई में इसके 89 लाख शेयरों में 235.5 रुपये प्रति के भाव पर ब्लॉक डील के कारण आयी है। बता दें कि ब्लॉक डील उस सौदे को कहते हैं जिसमें 1 बार में 5 लाख शेयर या 5 करोड़ रुपये के शेयरों में लेन-देन हो। इस बीच 10.51 बजे बीएसई में दीप इंडस्ट्रीज का शेयर 26.95 रुपये या 12.65% की मजबूती के साथ 240.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख