शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने पेश किया निजी क्लाउड समाधान

प्रमुख वैश्विक कंसल्टिंग, तकनीकी और नेक्स्टजेन सेवा प्रदाता कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने एक निजी क्लाउड समाधान (Private Cloud Solution) पेश किया है।

इन्फोसिस ने यह समाधान ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेयर-डिफाइंड डैटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऐप्लिकेशन डिलिवरी सॉल्युशंस की प्रथम प्रदाता कंपनी माइक्रो फोकस स्यूज के साथ मिल कर लॉन्च किया। यह नया सॉल्युशन कंपनियों को अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में तेजी लाने में सहायता करेगा।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 896.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली कमजोरी के साथ 896.00 रुपये पर खुला। अभी तक 899.70 रुपये और 894.50 रुपये के एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए करीब 11.10 बजे इन्फोसिस 0.15 रुपये या 0.02% की बेहद मामूली गिरावट के साथ 896.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख