शेयर मंथन में खोजें

ऑयल इंडिया (Oil India) बढ़ायेगी पारादीप रिफाइनरी की क्षमता

ऑयल इंडिया (Oil India) ओडिशा में स्थित अपनी पारादीप रिफाइनरी की क्षमता का विस्तार करेगी।

ओडिशा सरकार के साथ वैट (VAT) को लेकर हुए विवाद के सुलझने से कंपनी राज्य में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जिसमें यह 15 मिलियन टन वाली इस रिफाइनरी की क्षमता में 3-4 मिलियन टन का इजाफा करेगी। ऑयल इंडिया इस निवेश में से 5,000 करोड़ रुपये धामरा एलएनजी टर्मिनल में लगायेगी, जिसमें इसकी 40% हिस्सेदारी होगी।
उधर बीएसई में ऑयल इंडिया का शेयर 331.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 333.25 रुपये पर खुला और 346.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे इंडियन ऑयल 12.60 रुपये या 3.80% की मजबूती के साथ 343.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख