शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने की खबर से पेट्रॉन इंजीनियरिंग (Petron Engineering) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट के बीच पेट्रॉन इंजीनियरिंग (Petron Engineering) का शेयर ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

कंपनी के शेयर में मजबूती इसे जेएसडब्ल्यू स्टील से 280 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के कारण आयी है। बीएसई में पेट्रॉन इंजीनियरिंग का शेयर 139.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 146.60 रुपये पर खुला, जो इसके ऊपरी सर्किट का स्तर है। करीब 11 बजे भी पेट्रॉन इंजीनियरिंग का शेयर 6.95 रुपये या 4.98% की मजबूती के साथ 146.60 रुपये के शुरुआती भाव पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख