शेयर मंथन में खोजें

जियोजित फाइनेंशियल (Geojit Financial) के निदेशक समूह ने लिया बड़ा फैसला

मंगलवार को जियोजित फाइनेंशियल (Geojit Financial) के निदेशक समूह की बैठक हुई।

अपनी बैठक में निदेशक समूह ने जियोजित फाइनेंशियल और इसकी सहायक कंपनियों के कर्मियों के लिए नयी कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना-2017 मान्य करने के साथ ही अधिकृत शेयर पूँजी 25 करोड़ रुपये से बढ़ा कर 30 करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया।
बीएसई में जियोजित फाइनेंशियल का शेयर 115.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 119.45 रुपये पर खुला। बाजार में गिरावट के बीच करीब 11.10 बजे जियोजित फाइनेंशियल का शेयर 2.90 रुपये या 2.51% की मजबूती के साथ 118.50 रुपये के शुरुआती भाव पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख