शेयर मंथन में खोजें

एमटी एजुकेयर (MT Educare) की सहायक कंपनियों का विलय

एमटी एजुकेयर (MT Educare) की दो सहायक कंपनियों का आपस में विलय हो गया है।

लक्ष्य फोरम फोर कॉम्पिटिशंस के लक्ष्य एजुकेयर के साथ विलय को एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण) की चंडीगड़ बेंच ने हरी झंडी दिखा दी है। एनसीएलटी का यह फैसला 26 सितंबर से लागू हो चुका है। इससे पहले पिछले साल 04 मई को बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी इस योजना को मंजूरी दे दी थी। दूसरी ओर बीएसई में एमटी एजुकेयर का शेयर 56.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 58.00 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे एमटी एजुकेयर का शेयर 0.60 रुपये या 1.60% की मजबूती के साथ 57.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख