शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने रखा ई-कॉमर्स व्यापार में कदम

देश की सबसे बड़ी उपभोक्ता वस्तु कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) ने ई-कॉमर्स व्यापार में शुरुआत की है।

कंपनी ने अपने ऑनलाइन पोर्टल के जरिये प्रीमियम चाय और टीवेयर बेचने की योजना बनायी है, जिसमें इसका शुरुआती लक्ष्य ब्रूक बॉन्ड ताज महल जैसे कीमती ब्रांड के तहत उपहार सेंगमेंट होगा। अभी तक हिंदुस्तान यूनिलीवर अमेजन और बिग बास्केट जैसे ऑनलाइन पोर्टलों पर अपने उत्पाद बेच रही थी।
दूसरी ओर बीएसई में हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 1,217.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 1,220 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद कंपनी के शेयर का रुख नीचे की ओर मुड़ा और यह 1,188.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12 बजे हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 23.15 रुपये या 1.90% की कमजोरी के साथ 1,194.40 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख