शेयर मंथन में खोजें

एनडीटीवी (NDTV) का शेयर लगातार चौथे दिन ऊपरी सर्किट पर

एनडीटीवी (NDTV) का आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

पिछले सप्ताह एनटीडीवी की 40% हिस्सेदारी विमानन कंपनी स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह को बेचने की खबर सामने आयी थी, जिस पर सफायी देते हुए एनडीटीवी ने ऐसा कोई समझौता होने से इंकार किया था। तभी से एनडीटीवी के शेयर में रोज मजबूती देखने को मिल रही है। आज भी बीएसई में एनडीटीवी का शेयर 58.50 रुपये के पिछले बंद की तुलना में सीधे 61.40 रुपये के ऊपरी सर्किट पर खुला। 61.40 रुपये ही इसका आज निचला स्तर भी है। यानी इसमें जरा भी कमजोरी नहीं आयी है। करीब सवा 12 बजे एनडीटीवी में 2.90 रुपये या 4.96% की मजबूती के साथ 61.40 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख