शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए 2.50% से अधिक चढ़ा सीएंट (Cyient) का शेयर

आज सीएंट (Cyient) के शेयर में 2.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

वैश्विक इंजीनियरिंग, विनिर्माण, डेटा विश्लेषिकी और नेटवर्क समाधान प्रदाता सीएंट के शेयर में मजबूती अमेरिकी बहुराष्ट्रीय यूनाइटेड टेक्नलॉजीज द्वारा अपनी अल्प हिस्सेदारी 651 करोड़ रुपये में बेचने के के कारण आयी है। यूनाइटेड टेक्नोलॉजीज ने सीएंट के 1.36 करोड़ शेयर 475.17 रुपये प्रति के भाव पर अपनी सहायक कंपनी कैरियर इंटरनेशनल के जरिये बेचे। दूसरी ओर बीएसई में सीएंट का शेयर 485.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ के साथ 509.75 रुपये पर खुला। करीब सवा 11 बजे सीएंट के शेयर में 13.20 रुपये 2.72% की मजबूती के साथ 498.70 रुपये सौदे हो रहे हैं।। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख